मंझनपुर: कौशांबी में 15 दिन बाद फिर घना कोहरा, तापमान गिरकर न्यूनतम 9 डिग्री, हाईवे पर विजिबिलिटी 50 मीटर
कौशाम्बी जिले में 15 दिन बाद शुक्रवार और शनिवार रात लगभग 1 बजे से ही घना कोहरा छाया रहा। इसके कारण हाईवे पर विजिबिलिटी घटकर लगभग 50 मीटर रह गई और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। कोहरे और ठंडी हवाओं के चलते जिले का न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।