ब्यावर: ब्यावर के युवा एथलीट लेखराज साहू को फिटनेस के लिए इन्फ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में मिली जगह
Beawar, Ajmer | Aug 19, 2025 ब्यावर के युवा एथलीट लेखराज साहू ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्हें एथलेटिक खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और समर्पण के लिए इन्फ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है, 27 जुलाई को उनका नाम आधिकारिक तौर पर वर्ल्ड बुक में दर्ज किया गया। यह सम्मान उन्हें एथलेटिक खेलों में उनके असाधारण योगदान के लिए दिया जा रहा है।