सिरोंज: बीमा पॉलिसियों की नकल कर फर्जी पॉलिसियां बनाने के मामले में पुलिस ने गुरुकृपा मोटर्स के संचालक को गिरफ्तार किया
पुलिस ने वास्तविक बीमा पॉलिसियों की हूबहू नकल कर फर्जी पॉलिसियां बनाने के मामले में गुरुकृपा मोटर्स के संचालक संतोष कुमार जैन को सिरोंज से गिरफ्तार किया है।पॉलिसियों पर गुरुकृपा मोटर्स की सील लगाकर उन्हें वैध दिखाने का प्रयास किया गया था। फर्जी पॉलिसियों का उपयोग मोटरसाइकिल मालिक बीमा क्लेम के लिए करते थे।