उनियारा: उनियारा में श्री ब्राह्मण जागृति सेवा संस्थान के भगवान सहाय शर्मा बने अध्यक्ष
Uniara, Tonk | Oct 13, 2025 उनियारा के चामुंडा माता मंदिर परिसर में श्री ब्राह्मण जागृति सेवा संस्थान की बैठक का आयोजन सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुरेश शर्मा की अध्यक्षता में कर कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। संस्थान के राहुल शर्मा ने सोमवार को शाम 6 बजे बताया कि कार्यकारिणी में भगवान सहाय शर्मा बाजोलिया को अध्यक्ष, सत्यनारायण मिश्रा को संयोजक बनाया गया।