बक्सर: आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा बंदी बक्सर ओपेन जेल से फरार, गिरफ्तारी में जुटी नगर थाना पुलिस
Buxar, Buxar | Sep 7, 2024 बक्सर सेंट्रल जेल परिसर में संचालित ओपेन जेल यानि मुक्त कारागार से एक बंदी फरार हो गया है. जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है. इस संबंध में सहायक कारा अधीक्षक विजय कुमार सिंह की सूचना पर टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है. इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि बंदी की तलाश की जा रही है.