नर्मदापुर युवा मंडल शक्ति शौर्य महारास की मातृ शक्तियों द्वारा मंगलवार को दोपहर करीब 3 बजे से नर्मदापुरम के सरस्वती नगर रसूलिया स्थित विचित्र वीर हनुमान मंदिर प्रांगण में सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया गया। नर्मदापुर युवा मंडल अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल ने बताया नगर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में हर महीने सुंदरकांड कार्यक्रम आयोजित करेगा।