झांसी: बूढ़पुरा मनकुआ के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले बदमाश को पकड़ा, दो चोर मौके से फरार
Jhansi, Jhansi | Mar 28, 2025 चेकिंग के दौरान बूढ़पुरा मनकुआ के पास से बाइक चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा,दो चोर मौका देखकर फरार दरअसल बबीना पुलिस ने देर रात्रि चेकिंग के दौरान बूढ़पुरा मनकुआ के पास से शातिर बदमाश बाइक चोर को गिरफ्तार किया। जिसमें दो बदमाश मौके से भाग निकले। वही पकड़े गए बदमाश के पास से पुलिस ने चोरी की सात मोटर साइकिल बरामद की।