कराहल: कराहल में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी, सरारी गांव के 4 युवक घायल, अस्पताल में इलाज जारी
श्योपुर। जिले के कराहल कस्बे में पनवाड़ा रोड़ पर ग्राम शंकरपुर के करीब गुरूवार की शाम 6.30 बजे एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें सरारी गांव के चार युवक बुरी तरह घायल हो गये, जिन्हे कराहल सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।