फरीदपुर: लाड़पुर मुड़िया में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने पूरे परिवार को जमकर पीटा
भुता थाना क्षेत्र के लाड़पुर मुड़िया में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों द्वारा पूरे परिवार को बेरहमी से पीटा गया है। जिसकी शिकायत पीड़ित व्यक्ति ने थाना पुलिस से भी की लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित व्यक्ति ने मामले की शिकायत पुलिस की आला अधिकारियों से की है। वही थाना पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।