सिकटी: भिड़भिडी पंचायत में थ्रेसिंग के दौरान लगी आग से चार घर और खलिहान में रखा गेहूं जलकर राख, लाखों का हुआ नुकसान
Sikti, Araria | Apr 8, 2025 सिकटी प्रखंड क्षेत्र के भिड़भिड़ी पंचायत अंतर्गत डांगा टोली गांव में मंगलवार को गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान मशीन से निकली चिंगारी ने भयंकर आग का रूप ले लिया। घटना में एक ही परिवार के चार घर, एक मवेशी, रसोई घर तथा खलिहान में रखे दो एकड़ गेहूं समेत नगदी व जेवरात जलकर नष्ट हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसान चतुरानंद मंडल गेहूं की मड़ाई कर रहे थे, इसी दौरान थ