गोरखपुर: हत्या करने के आरोप में एक अभियुक्त को गुलरिहा पुलिस ने किया गिरफ़्तार, एसपी उत्तरी ने किया खुलासा
गुलरिहा पुलिस ने हत्या करने के आरोपित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, उसके पास से हत्या में उपयोग करने वाला हथियार भी बरामद कर लिया गया है। एसपी उत्तरी जितेंद्र श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन में बताया कि अभियुक्त अखिलेश निषाद जो कि हरसेवकपुर नंबर 2 बजरंग धाम कॉलोनी थाना गुलरिया का रहने वाला है। उसने मृत्युंजय सिंह नामक एक युवक की मामूली विवाद में हत्या कर दी।