देेेवरिया: बरियारपुर पुलिस पर लगा दबिश के दौरान पिता-पुत्र को पीटने का आरोप, पीड़ित व्यक्ति अस्पताल में हुआ भर्ती
Deoria, Deoria | Feb 3, 2025 मामला बरियारपुर थाना क्षेत्र के देवरिया मीर गांव का है बताया जाता है कि कुछ दिन पहले बरियारपुर थाना क्षेत्र के अहिल्यापुर गांव में न्यायालय के आदेश पर बरियारपुर पुलिस एक अभियुक्त को अरेस्ट करने गई थी इसी दौरान पुलिस और गांव के कई लोगों में जमकर विवाद हुआ था गांव के रहने वाले श्याम बिहारी मल्ल और उनके लड़के को भी अभियुक्त बनाया गया था।