दुर्गावती: कर्मनाशा पावर सब स्टेशन पर पहुंचा 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर, ओवरलोड की समस्या से मिलेगी निजात, लोगों में खुशी की लहर
दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत कर्मनाशा पावर सब स्टेशन मे ओवर लोड की समस्या को देखते हुए वर्तमान विधायक अशोक सिंह के प्रयास से शुक्रवार की दोपहर 2 बजे 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर कर्मनाशा पावर सब स्टेशन में पहुंचते ही लोगों मे खुशी की लहर दौड़ गई।