भारतीय जल सेना में तैनात पेटी ऑफिसर स्वर्गीय दीपक कुमार के असामयिक निधन के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा विशिष्ट क्लेम सेटलमेंट के तहत उनकी पत्नी रौशनी कुमारी को 50 लाख रुपये की राशि का चेक प्रदान किया गया। यह जानकारी एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक अमित कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि दीपक कुमार का सैलरी खाता स्टेट बैंक में होने के कारण बैंक द्वारा दिया गया।