अनूपगढ़: अनूपगढ़ शहीद उधम सिंह चौक पर जिला स्तर पर मनाया गया वेटरन्स डे,
वीरांगना और पूर्व सैनिकों का जिला प्रशासन ने किया सम्मान
अनूपगढ़ के शहीद उधम सिंह चौक पर आज जिला प्रशासन के द्वारा जिला स्तर पर 8 वा सशस्त्र सेना भूतपूर्व सैनिक दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम में एक वीरांगना और 37 भूतपूर्व सैनिकों का जिला प्रशासन की ओर से सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता से इनका कार्य करने के लिए भी निर्देशित किया।