कोडरमा में फांसी लगाकर आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। युवाओं के साथ अब वृद्ध भी इस तरह की घटनाओं में शामिल हो रहे हैं। बुधवार की रात तिलैया थाना क्षेत्र के तिलैया बस्ती में एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना के बाद गुरुवार देर रात उसी थाना क्षेत्र के ताराटांड़ में 58 वर्षीय एक वृद्ध ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।