झांसी: नए साल के जश्न के लिए झांसी पुलिस तैयार, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर हर चौराहे पर मिलेगी पुलिस
Jhansi, Jhansi | Dec 31, 2024 झांसी में साल की आखरी रात यानी आज मंगलवार रात नए साल का जश्न होगा। होटल और क्लबों में पहले से ही बुकिंग हो चुकी है। संस्थाओं ने भी होटल बुक करा रखे हैं। यहां लोग 2024 को अलविदा कहकर नए साल का स्वागत करेंगे। सतरंगी रोशनी में डीजे पर डांस होगा, पार्टी होगी और म्यूजिक का लुफ्त उठाया जाएगा। वही झांसी पुलिस भी पूरी तरह से एक्टिव हो गई है।