सिवनी में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर सिवनी नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। रविवार को शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन, श्रद्धालु और युवा शामिल हुए। इस दौरान गुरु रविदास जी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।