नवागढ़: सेमरा-कचन्दा गांव में दो बाइकों के बीच हुई जोरदार भिड़ंत, 1 युवक की मौत, 2 घायल युवकों को बिलासपुर रेफर किया गया
सेमरा-शिवरीनारायण रोड में दो बाइक में टक्कर होने के बाद 3 लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल जांजगीर लाया गया, जहां 1 युवक की मौत हो गई, वहीं 2 युवकों की हालत नाज़ुक बनी हुई है, जिन्हें बिलासपुर रेफर किया गया हैम आपको बता दें, जिले में सड़क हादसे में 6 गुना वृद्धि हुई है और ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर हादसे ज्यादा हो रहे हैं।