मेड़ता: प्रधान संदीप चौधरी ने विकास अधिकारी पर लगाए आरोप,नियमों के विरुद्ध 8 करोड़ की वित्तीय स्वीकृतियां जारी करने का आरोप
Merta, Nagaur | Jul 18, 2024 मेड़ता सिटी के जनता प्रधान संदीप चौधरी ने आज पंचायत समिति कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पंचायत समिति विकास अधिकारी डॉ प्रहलाद डूडी पर नियमों के विरुद्ध करीब 8 करोड़ की वित्तीय स्वीकृतियां जारी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया की दिनांक 28.06.2024 को गुपचुप तरीके से बिना उनके अनुमति के बैठक आयोजित की गई ।