आरा: कपूर डीहरा गांव में गाली-गलौज के विवाद में दंपति समिति तीन की जमकर पिटाई की गई
Arrah, Bhojpur | Feb 10, 2025 जिले के तरारी थाना क्षेत्र के कपूर डीहरा गांव में गाली-गलौज करने के विवाद को लेकर दंपति समिति तीन की जमकर पिटाई कर दी गई। जिससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद दंपती को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार ज़ख्मियों में तरारी थाना क्षेत्र के कपूर डीहरा गांव निवासी सुदामा साह, उनकी पत्नी सरस्वती देवी एवं पुत्र दीपक कुमार शामिल है।