कोरांव तहसील क्षेत्र में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश और तूफान के कारण धान की फसलों को भारी नुकसान हुआ है।इस संबंध में किसान मजदूर मंच के पदाधिकारीयों ने आज शुक्रवार दोपहर समय लगभग 2:00 बजे के आसपास उपजिलाधिकारी कोरांव को ज्ञापन सौंप कर किसानों के लिए मुआवजे की मांग की है।फसलों की नुकसान को लेकर किसान चिंतित हैं।