चूरू: रामगढ़ और रतननगर के बीच सड़क हादसे में सालासर से लौट रहे एक युवक की मौत, दूसरा घायल
Churu, Churu | Oct 17, 2024 चूरू के एनएच 52 रामगढ़ व रतननगर के बीच हादसे में सालासर से बाइक पर लौट रहे एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। सड़क पर अचानक आये आवारा पशु से बाइक टकरा जाने पर यह हादसा हुआ। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने दोनों युवकों को निजी वाहन से राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया।