चूरू: जेसीबी कंपनी में लाखों के गबन के तोगावास निवासी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चूरू कोर्ट में किया पेश
Churu, Churu | Oct 17, 2024 चूरू के पंखा स्टैंड पर स्थित जेसीबी कम्पनी मेसर्स राजेश मोटर्स राजस्थान प्राइवेट लिमिटेड में लाखों रुपए के गबन के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी बादल सिंह को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवाया गया है। कोतवाली थाने के सीआई मुकुट बिहारी ने बताया कि कम्पनी के बीडीएम 40 वर्षीय खगेश सिंह ने मुकदमा दर्ज करवाया था।