गुन्नौर: गांव भकरौली में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से मकान की दीवार गिरी, मलबे में दबने से पांच बच्चे हुए घायल
धनारी थाना क्षेत्र के गांव भकरौली में शुक्रवार शाम करीब 7 बजे बाजरा के पूले से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर छत्रपाल के मकान की दीवार से टकरा गया। ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से छत्रपाल के मकान की दीवार गिर गई। इस हादसे में दीवार के सहारे खेल रहे पांच बच्चे दीवार के मलबे में दबने से गंभीर रूप से घायल हो गए।