गुरुवार दोपहर 12:00 बजे के बाद थाना क्षेत्र तुलसीपुर के विभिन्न स्थानों पर मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिलाओं बालिकाओं को स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण पर जागरूक किया गया। साइबर अपराधों के प्रकार के बारे में बताते हुए उससे बचाव के तरीकों के बारे में बताया गया एवं विभिन्न टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी गई जिस पर आपात स्थिति पर सहायता प्राप्त करने को बताया गया।