अनुमंडल के अमनौर के अपहर में हुई शिवम हत्याकांड का राजद के प्रतिनिधि मंडल ने जांच किया और रिपोर्ट तैयार किया। इस टीम में शामिल राजद के मढ़ौरा विधायक जितेन्द्र कुमार राय ने बताया कि राजद के प्रदेश महासचिव रणविजय साहु के नेतृत्व में छः सदस्यीय टीम ने पीड़ित परिवार से मिलकर सभी बिन्दुओं पर जांच किया और कार्रवाई का अश्वासन दिया ।