बीरपुर: मध्य विद्यालय मुजफ्फरा डीह में सेवानिवृत्त शिक्षिका नूतन कुमारी का विदाई समारोह
वीरपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय मुजफ्फरा डीह में सेवानिवृत्त शिक्षिका नूतन कुमारी के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक शिव कुमार सिंह ने की। इस मौके पर विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें चादर, माला व उपहार देकर सम्मानित किया गया।