अजयगढ़: भव्य शोभायात्रा के साथ मनाई गई भगवान निषाद राज जयंती
Ajaigarh, Panna | Mar 24, 2026 धर्मनगरी अजयगढ़ में आज भगवान निषाद राज की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया और भगवान निषाद राज के जयकारों से गुंजायमान रहा। डीजे और बैंड की धुन पर थिरका जनसमूह उत्सव का मुख्य आकर्षण भव्य शोभायात्रा रही, जिसकी शुरुआत पुराने पावर हाउस स्थित सामुदायिक भवन में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई।