जनपद में चोरों के हौसले बुलंद हैं, लगातार चोरियों को अंजाम देकर चोर पुलिस को चुनौती दे रहे है। इकदिल थाना क्षेत्र में स्थित दामोदर प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के शुक्रवार रात चोरों ने ताले तोड़कर नौनिहालों के हक पर डांका डाल मिडेमिल सहित अन्य सामान किया पार दिया। शनिवार सुबह 9 बजे दोनों स्कूल के शिक्षक स्कूल पहुंचे तो जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी।