बिहार: बिहार थाना क्षेत्र में घर में काम करने वाली किशोरी के साथ बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म
Bihar, Nalanda | Mar 9, 2025 बिहार थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला में 13 साल की बच्ची से 60 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार की बताई जारही है। रविवार की दोपहर 12 बजे किशोरी को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया। परिवार के लोगों का आरोप है पड़ोसी के घर झाडु-पोंछा लगाने का काम करती है। उसी दौरान गृहस्वामी ने बच्ची के साथ जबरन कुकृत्य किया।