धनबाद/केंदुआडीह: धनबाद के छठ घाटों पर उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद
लोक आस्था का महापर्व छठ के तीसरे दिन आज सोमवार की शाम 6 बजे पहला अर्घ्य अर्पण किया गया. धनबाद के बेकार बांध राजेंद्र सरोवर, पंपु तालाब, मनई टांड छठ तालाब मटकुरिया विकास नगर छठ तालाब, रानी बांध समेत तमाम छठ घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने हजारों की संख्या में श्रद्धालू पहुंचे.श्रद्धालुओं ने अर्घ्य देकर छठी मईया से सुख समृद्धि की कामना की।