कहरा: सक्षमता परीक्षा 2024 में शामिल नियोजित शिक्षकों के थंब इंप्रेशन मिलान का कार्य जिला स्कूल में आज से हुआ शुरू
Kahara, Saharsa | Mar 12, 2024 सक्षमता परीक्षा 2024 में सम्मलित हुए नियोजित शिक्षकों के थंब इंप्रेशन के मिलान का कार्य आज जिला स्कूल परिसर में शुरू हुआ। पहले दिन पतरघट प्रखंड में पदस्थापित ऐसे नियोजित शिक्षकों के थंब इंप्रेशन मिलान का कार्य शुरू किया गया। सभी नियोजित शिक्षक विद्यालय अवधि के पश्चात इस केंद्र पर पहुंचकर अपने थंब इंप्रेशन का मिलान कार्य करवा रहे हैं।