शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में होली से पहले एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। एनएच-46 पर श्रीनाथ होटल के पास रोंग साइड जा रहे बाइक सवार दो युवकों को गुना से शिवपुरी की ओर आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।