गोपालगंज: थावे महोत्सव की तैयारी का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, होमगार्ड मैदान में आयोजन की तैयारी जोरों पर
जिले के थावे प्रखंड के थावे दुर्गा मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्र के दौरान सात तथा 8 अप्रैल को थावे महोत्सव का आयोजन होना है। इसको लेकर जिला प्रशासन के तरफ से तैयारी की जा रही है। मंगलवार को डीएम प्रशांत कुमार सीएच व एसपी अवधेश दीक्षित ने निरीक्षण भी किया।