शनिवार से शुरू हो रहे लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी को लेकर दीपावली समाप्ति के साथ ही गंगा घाटों की साफ सफाई शुरू हो गई है। इसी क्रम में बख्तियारपुर के सीढ़ी घाट की साफ सफाई की जा रही है। जहां गंगा नदी में बाढ़ आने के बाद सीढ़ी घाट के सीढ़ियों पर 3-4 फिट तक मिट्टी और कचरा जमा हो जाने के बाद उसे तेजी से हटाने का कार्य किया जा रहा है।