सासाराम: घनकी जामुन चौक के समीप गुप्ताधाम जाने वाले भक्तों और पर्यटकों के लिए सड़क को समतल किया गया
Sasaram, Rohtas | Feb 25, 2025 घनकी जामुन चौक समीप गुप्ताधाम जाने वाले भक्तों और पर्यटकों के लिए सड़क समतल की गई। मंगलवार को दोपहर 2 बजे के करीब घनकी जामुन चौक से दक्षिण फोरलेन अंडरपास होते हुए बुढन तक की कच्ची सड़क को गुप्ताधाम आने-जाने वाले भक्तों के लिए समतल कराया गया। इस रास्ते का उपयोग दरिगांव और चेनारी के मरीज नारायण मेडिकल और निर्वाणा नेत्रालय आने-जाने के लिए भी करते हैं