रतलाम: रतलाम पुलिस के 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान में ₹15.19 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला गया
Ratlam, Ratlam | Sep 20, 2025 पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार दिनांक 08.09.2025 से 15 दिवसीय “यातायात सड़क सुरक्षा अभियान” रतलाम जिले में संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का संचालन पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक यातायात आनंद स्वरूप सोनी के नेतृत्व में किया जा रहा है।