भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा नव नियुक्त प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों के सम्मान में शनिवार को नारायणपुर में स्वागत एवं बधाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा महिला मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों की सूची जारी होने के बाद यह आयोजन जिला सर्किट हाउस में संपन्न हुआ।