मिहींपुरवा तहसील के ग्राम पैरुवा निवासी विकलांग वृद्ध महिला ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि छोटे पुत्र ने आधार कार्ड में संशोधन करने के बहाने तहसील ले जाकर मेरे हिस्से की जमीन धोखाधड़ी से अपने नाम कर लिया था मामले की जांच करने के उपरांत उप जिलाधिकारी के द्वारा सुलहनामा कराते हुए विकलांग वृद्ध महिला के पुत्र से जमीन वापस कराई।