गैस सिलेंडर की कीमत की जो तरह-तरह की सूचना चल रही है, इस बीच नागौर के डीएसओ ने मीडिया से बातचीत करते हुए बड़ी बात कही। डीएसओ अंकित पचार ने गुरुवार शाम करीब 5:00 बजे मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर कोई व्यक्ति गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।