सहारनपुर: सहारनपुर में भाजपा नगर विधायक ने कहा, रामभद्राचार्य का मिनी पाकिस्तान वाला बयान सही है
रविवार शाम 6:00 बजे सहारनपुर से नगर विधायक भाजपा राजीव गुंबर ने कहा कि रामभद्राचार्य द्वारा जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश को मिनी पाकिस्तान बताया गया है वह सही है। गुंबर ने आरोप लगाया कि पूर्व की सरकारों में कैराना, संभल, शामली और सहारनपुर जैसे इलाकों में हिंदुओं का पलायन हुआ।