प्रखंड के कुरकुरी पैक्स गोदाम का गुरुवार दोपहर 3 बजे बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ प्रमोद कुमार चंद्रवंशी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान धान से संबंधित पंजी व गोदाम का भौतिक सत्यापन भी किया। मंत्री ने कहा कि धान खरीद में तेजी लाए,पैसे की कोई कमी नहीं है। समय पर सभी किसानों का धान खरीद हो जाना चाहिए। 48 घंटे में किसानो के खाते में पैसे जाना चाहिए।