नरहरपुर: जल संरक्षण के क्षेत्र में ग्राम पंचायत मासुलपानी को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना गौरव की बात है: कलेक्टर
कांकेर जन संपर्क विभाग ने शनिवार को दोपहर एक जानकारी दी है। कि ग्राम देवगांव के समीपस्थ ग्राम पंचायत मासुलपानी को जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए राष्ट्रीय स्तर का सम्मान देश की राष्ट्रपति सुश्री द्रोपदी मुर्मू द्वारा आगामी मंगलवार 22 अक्टूबर को नई दिल्ली में किया जाएगा। जो जिले के साथ-साथ प्रदेश और देश के लिए बड़े गौरव की बात है।