लुणी: धवा में स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक,मतदान करने की दिलाई शपथ।
Luni, Jodhpur | Apr 5, 2024 धवा कस्बे में शत फीसदी मतदान को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक कर मतदान करने की शपथ दिलाई गई।स्वीप कोर्डिनेटर गोपाराम डांगी और मोतीलाल कन्नौजिया ने बताया कि,महिला अधिकारिता विभाग की साथिनों,आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, राजीविका समूह की महिलाओ और एएनएम का संयुक्त सम्मेलन कर मतदान जागरूकता के कई कार्यक्रम आयोजित किए।