बालोद: सिम विक्रेता ने ग्राहकों से अंगूठा लगवाकर फर्जी तरीके से 142 सिम कार्ड जारी किए, बालोद थाना में एफआईआर दर्ज
Balod, Balod | Dec 7, 2025 बालोद जिले में डिजिटल पहचान के दुरुपयोग का बड़ा मामला सामने आया है। एक सिम विक्रेता ने ग्राहकों से अंगूठा लगवाकर फर्जी तरीके से 142 सिम कार्ड जारी कर दिए। तकनीकी जांच में पहचान का गलत उपयोग पुष्ट हुआ। मामले की गंभीरता पर धमतरी एसपी के पत्र के बाद बालोद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 318(4) और 42(3)(e) के तहत FIR दर्ज की है।