हरनावदाशाहजी। कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में सोमवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। सुबह हल्की बारिश के बाद दोपहर करीब एक बजे आधे घंटे तक तेज बारिश हुई, जिससे गलियां और खेत पानी-पानी हो गए। शाम तक रिमझिम बरसात का दौर चलता रहा और ठंडी हवाओं ने मौसम में सर्दी घोल दी। अचानक हुई इस बारिश से जहां लोगों को उमस से राहत मिली, वहीं किसानों की परेशानी बढ़ ग