कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने शासकीय कॉलरी स्कूल में विश्व दिव्यांग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांगजन हमारे समाज के प्रमुख अंग है। ईश्वर भी उन्हें विशेष प्रतिभा का धनी बनाता है। शासन द्वारा उनके कल्याण के लिए कई योजना है, दिब्यांग पेंशन, छात्रवृत्ति,उपकरण वितरण शिक्षा तथा नौकरी में विशेष रूप से प्रावधान किये गये है।