द्वारका: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हिसार से पॉक्सो एक्ट के 2 मामलों में फरार चल रहे बदमाश को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पॉक्सो एक्ट के 2 मामलों में फरार चल रहे बदमाश को हरियाणा के हिसार ज़िले से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम आशीष उर्फ़ आशु है जो मोहन गार्डन का रहने वाला है। इसके ऊपर पहले से ही हत्या ,लूटपाट और बलात्कार सहित 4 मामले दर्ज़ है। आरोपी के खिलाफ इसी साल उत्तम नगर और पालम थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत 2 मामले दर्ज़ हुए थ