द्वारका: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गुरुग्राम से हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी का नाम हरी किशोर प्रसाद है जो बिहार के छपरा ज़िले का रहने वाला है। आरोपी के ऊपर पुलिस ने 20 हज़ार का इनाम भी घोषित किया हुआ था। आरोपी के खिलाफ साल 2022 में समयपुर बदली थाने में हत्या करने का एक मामला दर्ज़ हुआ था जिसके चलत